IPL-10 : Kings Eleven Punjab need win against Gujarat Lions in every condition-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 4:11 pm
Location
Advertisement

IPL-10 : गुजरात के खिलाफ पंजाब को हर हाल में चाहिए जीत

khaskhabar.com : रविवार, 07 मई 2017 11:16 AM (IST)
IPL-10 : गुजरात के खिलाफ पंजाब को हर हाल में चाहिए जीत
मोहाली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के प्लेऑफ में जगह बनाने को आतुर किंग्स इलेवन पंजाब की टीम रविवार को होने वाले अपने अगले मैच में गुजरात लॉयंस के खिलाफ जीत से कम कुछ नहीं चाहेगी। दोनों टीमें आई.एस.बिंद्रा स्टेडियम में आमने सामने होंगी। मुकाबला रात आठ बजे शुरू होगा।

पिछले दो मैचों में लगातार दो जीत हासिल करने के बाद पंजाब की टीम आठ टीमों की अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है। प्ले ऑफ में पहुंचने के लिए उसे गुजरात लॉयंस के खिलाफ हर हाल में जीत की जरूरत है। वहीं दूसरी तरफ गुजरात की टीम प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। उसके लिए यह मैच महज औपचारिकता है। पंजाब ने शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ कम स्कोर वाले मैच में जीत हासिल करते हुए अपनी प्ले ऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है। हाशिम अमला अभी तक पंजाब के मुख्य बल्लेबाज साबित हुए हैं। उन्होंने पंजाब के लिए इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाए हैं, जिसमें मुंबई इंडियंस के खिलाफ लगाया गया शतक भी शामिल है। उन्होंने आईपीएल-10 में अब तक कुल 316 रन बनाए हैं।

अमला के अलावा पंजाब की बल्लेबाजी शॉन मार्श, कप्तान ग्लेन मैक्सवेल, रिद्धिमान साहा और मार्टिन गप्टिल पर निर्भर है। हालांकि निरंतरता की कमी इन सभी के प्रदर्शन में देखने को मिली है। पंजाब उम्मीद करेगी की गुजरात के खिलाफ उसके सभी बल्लेबाज अच्छे रन करें। मैक्सवेल अपने गेंदबाजों से तो बेहद खुश होंगे जिन्होंने उन्हें दो शानदार जीत दिलाई हैं। पिछले रविवार दिल्ली के खिलाफ हुए मैच में पंजाब के गेंदबाजों ने दिल्ली को 67 रनों पर ही ढेर कर दिया था।

वहीं शुक्रवार को बेंगलोर के खिलाफ हुए मैच में भी पंजाब के गेंदबाजों ने बड़े नामों से सजे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की बल्लेबाजी क्रम को 139 के मामूली से लक्ष्य तक भी नहीं पहुंचने दिया। संदीप शर्मा ने गेंद से पंजाब के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वह उसके प्रमुख गेंदबाज साबित हुए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement