IPL : Mumbai Indians retains 18 and release 10 players-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 8:28 am
Location
Advertisement

मुंबई इंडियंस ने इन 18 खिलाडिय़ों को किया रिटेन और 10 रिलीज

khaskhabar.com : गुरुवार, 15 नवम्बर 2018 5:26 PM (IST)
मुंबई इंडियंस ने इन 18 खिलाडिय़ों को किया रिटेन और 10 रिलीज
मुंबई। तीन बार की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) चैंपियन मुंबई इंडियंस ने 2019 सीजन के लिए खिलाडिय़ों की बोली लगने से पहले 18 खिलाडिय़ों को रिटेन किया है। मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को एक विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी। टीम ने इसके अलावा पांच गैर अनुभवी और चार विदेशी खिलाडिय़ों सहित कुल 10 खिलाडिय़ों को रिलीज भी किया है।

रिटेन किए गए भारतीयों में हरफनमौला हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, जसप्रीत बुमराह, मयंक मारकंडे, आदित्य तारे, इशान किशन, राहुल चाहर, अनुकुल रॉय और सूर्यकुमार यादव शामिल हैं। वहीं, विदेशी खिलाडिय़ों में टीम ने किरोन पोलार्ड, बेन कटिंग, एविन लुईस, मिशेल मेग्लेघन और एडम मिल्ने को अगले सीजन के लिए रिटेन किया है।

आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक रोहित शर्मा टीम का नेतृत्व करना जारी रखेंगे। पूर्व चैम्पियन मुंबई ने जिन विदेशी खिलाडिय़ों को रिलीज किया है उनमें जीन पॉल डुमिनी, पैट कमिंस, मुस्ताफिजुर रहमान, अकिला धनंजय शामिल हैं। इसके अलावा रिलीज किए गए भारतीयों में सौरभ तिवारी, प्रदीप सांगवान, शरद लुंबा, तेजिंदर सिंह ढिल्लो, मोहसीन खान व एमडी निद्धेश शामिल हैं।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement