IPL : Delhi Capitals releases Hanuma Vihari and Chris Morris-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 8:32 am
Location
Advertisement

IPL : दिल्ली कैपिटल्स ने हनुमा विहारी और क्रिस मौरिस को किया रिलीज

khaskhabar.com : शनिवार, 16 नवम्बर 2019 1:24 PM (IST)
IPL : दिल्ली कैपिटल्स ने हनुमा विहारी और क्रिस मौरिस को किया रिलीज
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बीते सीजन में दमदार प्रदर्शन कर अपनी किताब सुधारने वाली दिल्ली कैपिटल्स ने लीग के आगामी सीजन के लिए अपने रीटेन और रिलीज किए गए खिलाडिय़ों की सूची जारी कर दी है। भारत की टेस्ट टीम का हिस्सा हनुमा विहारी और दक्षिण अफ्रीकी टीम का हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस मौरिस को दिल्ली ने रिलीज कर दिया है। टीम ने विंडीज के कीमो पॉल और नेपाल के संदीप लामिछाने पर भरोसा जताया है।

दिल्ली ने जो भारतीय खिलाड़ी रिटेन किए हैं उनमें सलामी बल्लेबाज शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, ईशांत शर्मा, हर्षल पटेल, आवेश खान के नाम शामिल हैं। इन सभी के साथ दिल्ली ने किंग्स इलेवन पंजाब से रविचंद्रन अश्विन और राजस्थान रॉयल्स से अजिंक्य रहाणे को अपनी टीम में ट्रेड किया है। मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस ने लेग स्पिनर मयंक मारकंडे को दिल्ली को ट्रेड किया था लेकिन दिल्ली ने इस स्पिनर को राजस्थान को दे दिया है।

फ्रेंचाइजी द्वारा रिटेन किए गए विदेशी खिलाडिय़ों में पॉल और संदीप के साथ बीते सीजन में दमदार गेंदबाजी करने वाले दक्षिण अफ्रीका के कागिसो रबाडा का नाम भी शामिल है। वहीं रिलीज किए गए विदेशी खिलाडिय़ों में मौरिस के साथ उनके हमवतन कोलिन इनग्राम और न्यूजीलैंड के कोलिन मुनरो के नाम हैं।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement