IOA President to meet Sports Federations Presidents and General Secretaries-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 8:12 am
Location
Advertisement

आईओए अध्यक्ष मिलेंगे खेल संघों के अध्यक्षों और महासचिवों से

khaskhabar.com : सोमवार, 16 दिसम्बर 2019 8:49 PM (IST)
आईओए अध्यक्ष मिलेंगे खेल संघों के अध्यक्षों और महासचिवों से
दिल्ली। भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरेंदर बत्रा अगले साल की शुरुआत में राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) के अध्यक्षों और महासचिवों से मिलेंगे। बत्रा ने सभी एनएसएफ को पत्र लिखकर कहा है कि "वह सभी महासंघों से एक-एक करके मिलेंगे जिसका मकसद टोक्यो ओलम्पिक-2020 और पेरिस ओलम्पिक-2024 की तैयारियों का जायजा लेना है।"

बत्रा ने एक नोटिस में कहा "सरकार ने 2020 और 2024 के तैयारियों के लिए खिलाडिय़ों का पूरा समर्थन किया है। मुझे लगता है कि अब सभी एनएसएफ की जिम्मेदारी है कि वह चीजों का देखें और रणनीति बनाएं कि हम कैसे 2020 और 2024 ओलम्पिक खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकते हैं।"
टोक्यो ओलम्पिक अगले साल 24 जनवरी से शुरू हो रहा जो 9 अगस्त तक चलेगा।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement