International golfer Sujan Singh in trouble, wife sued for domestic violence-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 7:51 pm
Location
Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय गोल्फर सुजान सिंह मुसीबत में, पत्नी ने कराया घरेलू हिंसा का मुकदमा

khaskhabar.com : गुरुवार, 16 जनवरी 2020 4:55 PM (IST)
अंतर्राष्ट्रीय गोल्फर सुजान सिंह मुसीबत में, पत्नी ने कराया घरेलू हिंसा का मुकदमा
चंडीगढ़ | भारत के अंतर्राष्ट्रीय पेशेवर गोल्फ खिलाड़ी सुजान सिंह के खिलाफ उनकी पत्नी इरिना बरार ने घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज करवाया है। चंडीगढ़ पुलिस ने उनकी पत्नी इरिना बरार की शिकायत पर घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी। इरिना ने नवंबर-2018 में सुजान सिंह के खिलाफ शारीरिक प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था। सुजान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 406 और 498ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारी ने कहा "जांच के बाद सुजान सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान उनके ऊपर लगे आरोप सही पाए गए।" इरिना और सुजान दोनों ने 2010 में शादी की थी।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement