Indonesia Masters : Saina Nehwal beat He Bingjiao to enter final-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 12:32 am
Location
Advertisement

इंडोनेशिया मास्टर्स : बिंग जियाओ को हरा फाइनल में पहुंचीं सायना

khaskhabar.com : शनिवार, 26 जनवरी 2019 5:29 PM (IST)
इंडोनेशिया मास्टर्स : बिंग जियाओ को हरा फाइनल में पहुंचीं सायना
जकार्ता। लंदन ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता भारत की सायना नेहवाल ने अपने विजय क्रम को जारी रखते हुए शनिवार को यहां इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। वल्र्ड नम्बर-9 सायना ने महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में चीन की ही बिंग जियाओ को तीन गेम तक चले कड़े मुकाबले में 18-21, 21-12, 21-18 से मात दी। दोनों खिलाडिय़ों के बीच यह मुकाबला 58 मिनट तक चला।

सायना ने क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग को सीधे गेमों में 21-7, 21-18 से पराजित किया था। 28 वर्षीय सायना ने पिछले साल यहां फाइनल खेला था। अब उनकी टक्कर दूसरे सेमीफाइनल में भिडऩे वालीं तीन बार की विश्व विजेता व मौजूदा ओलंपिक चैंपियन स्पेन की कैरोलिना मारिन और तीसरी वरीयता प्राप्त चीन की चेन युफेई में से होगा।

सायना को सेमीफाइनल में जियाओ से तगड़ी टक्कर मिली। सायना ने पिछले साल कॉमनवैल्थ गेम्स में स्वर्ण, एशियन गेम्स में कांस्य मिला था, जबकि वे डेनमार्क ओपन, इंडोनेशिया मास्टर्स व सैयद मोदी इंटरनेशनल के फाइनल तक पहुंचने में सफल रही थीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement