Indian women hockey team goalkeeper Savita completes 150 match-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 6:17 am
Location
Advertisement

हॉकी टीम की गोलकीपर सविता ने हासिल की यह खास उपलब्धि

khaskhabar.com : सोमवार, 30 अक्टूबर 2017 2:10 PM (IST)
हॉकी टीम की गोलकीपर सविता ने हासिल की यह खास उपलब्धि
काकामिगाहारा (जापान)। भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता ने एशिया कप-2017 में सोमवार को चीन के खिलाफ खेले गए मैच में जीत के साथ अपने 150वें अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने की उपलब्धि भी हासिल की है।

इस मौके पर हॉकी इंडिया (एचआई) ने सविता को बधाई भी दी। भारतीय टीम ने चीन के खिलाफ खेले गए मैच में 4-1 से जीत हासिल की। सविता ने 2009 में डर्बन में खेले गए स्पार कप फोर नेशन्स टूर्नामेंट के जरिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदार्पण किया था। इतने वर्षों में अपने अच्छे प्रदर्शन के दम पर सविता ने मुख्य टीम में एक अहम खिलाड़ी के रूप में अपनी जगह बनाई है।

इस साल कनाडा में आयोजित हुए हॉकी वल्र्ड लीग राउंड-2 में सविता को टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के पुरस्कार से नवाजा गया था। इसके अलावा, वे पिछले साल महिला एशिया चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा भी थीं।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement