Indian women hockey team comes in top-10 to outclass spain-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 9:52 am
Location
Advertisement

विश्व रैंकिंग में इसे पछाड़ टॉप-10 में आई भारतीय महिला हॉकी टीम

khaskhabar.com : मंगलवार, 07 नवम्बर 2017 11:23 AM (IST)
विश्व रैंकिंग में इसे पछाड़ टॉप-10 में आई भारतीय महिला हॉकी टीम
ल्यूसाने। भारतीय महिला हॉकी टीम ने हाल ही में महिला एशिया कप का खिताब अपने नाम करने के साथ-साथ कई अन्य उपलब्धियां भी हासिल कर ली हैं। इस खिताब को अपने नाम करने के साथ ही भारतीय टीम ने 13 साल के सूखे को समाप्त करने के साथ-साथ अगले साल विश्व कप में अपना स्थान पक्का कर लिया है और विश्व रैंकिंग में स्पेन को पछाड़ते हुए शीर्ष-10 टीमों की सूची में भी शामिल हो गई है।

अंतरराष्ट्रीय हॉकी संघ (एफआईएच) की हाल ही में जारी महिला रैंकिंग से इसकी जानकारी मिली। महिला रैंकिंग में जहां एक ओर शीर्ष पर नीदरलैंड्स का कब्जा है, वहीं पुरुष रैंकिंग में अर्जेंटीना की टीम पहले स्थान पर है। भारतीय महिला टीम ने दो स्थान ऊपर उठते हुए रैंकिंग में 12वें स्थान से 10वां स्थान हासिल किया है, वहीं स्पेन एक स्थान नीचे गिरते हुए 11वें स्थान पर पहुंच गई।

महिला रैंकिग में अन्य टीमों की बात की जाए, तो इंग्लैंड दूसरे और अर्जेंटीना तीसरे स्थान पर है, वहीं ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और जर्मनी एक-एक स्थान ऊपर पहुंचे हैं। ऑस्ट्रेलिया चौथे, न्यूजीलैंड पांचवें और जर्मनी छठे स्थान पर पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement