Indian Women Hockey team captain Rani Rampal reaction before asian games 2018 Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 4:27 pm
Location
Advertisement

भारतीय हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल ने बताया क्यों होती हैं गलतियां

khaskhabar.com : गुरुवार, 16 अगस्त 2018 11:24 AM (IST)
भारतीय हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल ने बताया क्यों होती हैं गलतियां
भारतीय टीम का अटैक सुधर रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ मैच में भारतीय टीम डिफेंस अच्छा कर रही थी लेकिन काउंटर अटैक नहीं कर पा रही थी। इस पर रानी ने कहा, ऐसा नहीं है कि हम डिफेंड ही करते हैं। हमारे पास जब भी गेंद होती है, तो इसमें हमें अपने संयोजन को बनाए रखते हुए अधिक से अधिक अवसर बनाने होते हैं। ऐसी ही कई चीजों को हमें ध्यान रखना होता है और एशियाई खेलों में हम अपनी काउंटर अटैक की क्षमता को जरूर दर्शाऐंगे।

एशियाई खेलों में सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी टीम के बारे में रानी ने कहा, हम किसी भी टीम को अलग मानकर नहीं चल रहे हैं। हमें केवल अपने प्रदर्शन पर ध्यान देना है, ताकि हर मैच में हम कमियों को सुधार सकें। जो भी टीम हमारे साथ खेल रही है उसके खिलाफ हमें अपना स्तर बनाए रखने की जरूरत है। एशियाई खेलों के लिए पूल-बी में शामिल भारतीय टीम पहला मैच इंडोनेशिया के खिलाफ 19 अगस्त को खेलेगी। इसके बाद वो 21 तारीख को कजाकिस्तान, 25 को कोरिया और 27 को थाईलैंड का सामना करेगी।

ये भी पढ़ें - टेस्ट सीरीज से बाहर हुए कमिंस व हैजलवुड, ये ले सकते हैं जगह

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement