Indian Wells Open Tennis Tournament : Sania Mirza in quarter final, Leander Paes lose Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 1:42 am
Location
Advertisement

सानिया मिर्जा इंडियन वेल्स ओपन क्वार्टर फाइनल में, पेस हारे

khaskhabar.com : रविवार, 12 मार्च 2017 6:23 PM (IST)
सानिया मिर्जा इंडियन वेल्स ओपन क्वार्टर फाइनल में, पेस हारे
जर्मनी की दूसरी वरीय एंगलिक केरबर और डेनमार्क की केरोलिन वोजनियास्की बीएनपी परिबास ओपन हार्ड कोर्ट टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में पहुंच गई हैं। केरबर ने दूसरे दौर में अपने ही देश की आंद्रिया पेटकोविक को 6-2, 6-1 से हराया। इस जीत के साथ वह विश्व वरीयता क्रम में पहले स्थान पर पहुंच जाएंगी। वह इस पद पर अमेरिका की सेरेना विलियम्स को हटाकर पहुंचेंगी।

अगले दौर में केरबर का सामना फ्रांस के पाउलिन पारमेंटीयर से होगा। पारमेंटीयर ने कजाकिस्तान की यूलिया पी. को 6-2, 6-3 से हराया। दूसरी ओर, वोजनियास्की ने पोलैंड की क्वालीफायर मेगदा लिनेट को 6-3, 6-0 से हराया। एक अन्य मैच में जापान की उभरती हुई टेनिस स्टार नाओमी ओसाका ने चीन की झांग शुआई को 6-4, 6-2 से पराजित किया।

(IANS)

[ दोहरे शतक से चूके कुशल मेंडिस, ये बल्लेबाज भी रहे हैं अनलकी]

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement