Indian team new jersey gets showcased at Burj Khalifa-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 12:43 pm
Location
Advertisement

टीम इंडिया की नई जर्सी बुर्ज खलीफा पर छाई

khaskhabar.com : शुक्रवार, 15 अक्टूबर 2021 2:34 PM (IST)
टीम इंडिया की नई जर्सी बुर्ज खलीफा पर छाई
दुबई । भारतीय टीम की नई जर्सी लॉन्च होने के कुछ घंटे बाद ही यहां प्रसिद्ध बुर्ज खलीफा पर छा गई। भारतीय क्रिकेट टीम की आधिकारिक किट प्रायोजक एमपीएल स्पोटर्स ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें बुधवार की रात बुर्ज खलीफा पर नई जर्सी लाइट शो के दौरान छाई रही।

एमपीएल स्पोटर्स ने ट्वीट कर कहा, "पहली बार टीम इंडिया की जर्सी बुर्ज खलीफा में छाई। अरबों प्रशंसकों से प्रेरित बिलियन चियर्स जर्सी नई ऊंचाईयों पर पहुंच गई।"

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी ट्विटर पर वीडियो शेयर किया और कहा, "प्रसिद्ध बुर्ज खलीफा पर टीम इंडिया की विश्व कप जर्सी का अनावरण और बड़ा हो गया। इस ऐतिहासिक पल को यहां देखें।"

यूएई में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए नई जर्सी का अनावरण किया गया है। लाइट शो के दौरान कप्तान विराट कोहली, उपकप्तान रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह की फोटो नजर आई।

भारत टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरूआत सुपर-12 के ग्रुप-2 में 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले मुकाबले से करेगा। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement