Indian shuttler Saina Nehwal tweets about her performance of this month-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 7:44 pm
Location
Advertisement

इस माह के प्रदर्शन को ऐसा मानती हैं भारतीय शटलर सायना नेहवाल

khaskhabar.com : सोमवार, 30 अप्रैल 2018 12:38 PM (IST)
इस माह के प्रदर्शन को ऐसा मानती हैं भारतीय शटलर सायना नेहवाल
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित हुए राष्ट्रमंडल खेलों में दो स्वर्ण और एशियाई चैम्पियनशिप बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतने से भारतीय शटलर सायना नेहवाल बेहद खुश हैं। अपनी इस खुशी को सायना ने रविवार को ट्विटर के जरिए साझा किया।

सायना ने इस माह राष्ट्रमंडल खेलों में बैडमिंटन की टीम स्पर्धा और महिला एकल वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। इसके साथ ही उन्होंने चीन के वुहान में आयोजित हुई एशियाई चैम्पियनशिप में कांस्य पदक अपने नाम किया। अपने ट्वीट में सायना ने कहा कि इस माह अपने प्रदर्शन में सुधार से काफी खुश हूं।

राष्ट्रमंडल खेलों में दो स्वर्ण पदक और एशियाई चैम्पियनशिप का एक कांस्य पदक। लंदन ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता सायना को एशियाई चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में शनिवार को ताइवान की ताई जु यिंग ने 45 मिनट तक चले मुकाबले में 25-27, 19-21 से मात दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement