Indian shooter Anjum Moudgil and Apurvi Chandela qualifies for tokyo olympic Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 8:29 am
Location
Advertisement

निशानेबाज अंजुम व अपूर्वी ने हासिल किया टोक्यो ओलंपिक का टिकट

khaskhabar.com : सोमवार, 03 सितम्बर 2018 6:03 PM (IST)
निशानेबाज अंजुम व अपूर्वी ने हासिल किया टोक्यो ओलंपिक का टिकट
भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाडिय़ों बीरेंद्र लाकड़ा और अमित रोहिदास के लिए 50-50 लाख रुपए की पुरस्कार राशि की घोषणा की है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इंडोनेशिया में आयोजित हुए 18वें एशियाई खेलों में कांस्य पदक हासिल किया। अमित और बीरेंद्र कांस्य पदक जीतने वाली हॉकी टीम का हिस्सा थे। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पाकिस्तान को मात देकर कांस्य पदक जीता था।

मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही कांस्य पदक की जीत के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई भी दी। इससे पहले पटनायक ने भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल राज्य की चार खिलाडिय़ों के लिए एक-एक करोड़ रुपए की ईनामी राशि की भी घोषणा की थी। भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई खेलों में रजत पदक हासिल किया।

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने सुनीता लाकड़ा, नमिता टोप्पो, निलिमा मिंज और दीप ग्रेस एक्का के लिए पुरस्कार एक-एक करोड़ रुपए की ईनामी राशि की घोषणा की। राज्य सरकार ने इसके अलावा एशियाई खेलों में दो रजत पदक जीतने वाली एथलीट दुति चंद के लिए तीन करोड़ रुपए की ईनामी राशि की घोषणा की। दुति ने 18वें एशियाई खेलों में महिलाओं की 100 मीटर और 200 मीटर रेस में रजत पदक जीता।

ये भी पढ़ें - शनाका ने गेंदबाजी नहीं बल्लेबाजी में किया कमाल, श्रीलंका जीता

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement