Indian hockey team wants to come in top-3 position : SV Sunil-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 11:28 pm
Location
Advertisement

भारतीय हॉकी टीम का लक्ष्य टॉप-3 में आना : एसवी सुनील

khaskhabar.com : रविवार, 02 अप्रैल 2017 12:27 PM (IST)
भारतीय हॉकी टीम का लक्ष्य टॉप-3 में आना : एसवी सुनील
बेंगलुरू। भारतीय हॉकी टीम के फॉरवर्ड खिलाड़ी एसवी सुनील ने अपनी टीम से प्रतिदिन सुधार करने की गुजारिश करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य भारतीय टीम को शीर्ष तीन रैंकिंग में देखना है। भारतीय टीम के लिए साल 2017 और 2018 काफी अहम हैं, क्योंकि इस दौरान एशिया कप और हॉकी वल्र्ड लीग (एचडब्ल्यूएल) जैसे दो बड़े टूर्नामेंट आने वाले हैं।

इनके अलावा एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी और अगले साल विश्व कप जैसे आयोजन भी हैं। सुनील ने हॉकी इंडिया (एचआई) द्वारा जारी किए गए बयान में कहा है, हम इस समय रैंकिंग में छठे स्थान पर हैं। चार साल पहले हम 12वें या 13वें पर थे। वहां से यहां आना अच्छा सुधार है।

उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि अगर हम इसी तरह से प्रदर्शन करते रहे और सुल्तान अजलन शाह कप में जहां ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड जैसी टीमें हैं, वहां भी अच्छा खेले तो हमारे पास अपनी रैंकिंग सुधारने का अच्छा मौका है। निश्चित तौर पर हमारा लक्ष्य शीर्ष तीन में पहुंचने का है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement