Indian hockey team declared for asia cup, Manpreet Singh captain-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 12:34 am
Location
Advertisement

एशिया कप के लिए भारतीय टीम घोषित, मनप्रीत सिंह कप्तान

khaskhabar.com : शनिवार, 16 सितम्बर 2017 5:08 PM (IST)
एशिया कप के लिए भारतीय टीम घोषित, मनप्रीत सिंह कप्तान
नई दिल्ली। हॉकी इंडिया (एचआई) ने हीरो एशिया कप-2017 हॉकी टूर्नामेंट के लिए भारत की 18 सदस्यीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा कर दी है। शनिवार को घोषित हुई टीम की कमान मनप्रीत सिंह को सौंपी गई है, जबकि एस. वी. सुनील उप-कप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में अगले माह 11 से 22 अक्टूबर तक इस टूर्नामेंट का आयोजन होगा।

यूरोप दौरे में शीर्ष स्तरीय जूनियर खिलाडिय़ों को मुख्य टीम में खेलने का मौका देने के बाद इस टूर्नामेंट के लिए भी टीम में युवा और अनुभवी खिलाडिय़ों को शामिल किया गया है। गोलकीपर आकाश चिकते और सूरज कारकेरा को टीम में बरकरार रखा गया है, वहीं यूरोप दौरे में भारतीय टीम में शामिल न होने वाले डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह और सुरेंद्र कुमार ने वापसी की है।

इसके अलावा, इस टीम में अनुभवी खिलाडिय़ों सुनील, सरदार सिंह, आकाशदीप सिंह और सतबीर सिह की वापसी हुई है। इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम को पूल-ए में जापान, बांग्लादेश और पाकिस्तान के साथ शामिल किया गया है। भारत का पहला मैच 11 अक्टूबर को जापान के खिलाफ होगा। 13 अक्टूबर को बांग्लादेश से होने वाली भिड़ंत के बाद भारत का सामना 15 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement