indian girls register hattrick of wins in womens hockey U-18 asia cup-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 5:49 am
Location
Advertisement

महिला हॉकी:एशिया कप में भारत की जीत की हैट्रिक

khaskhabar.com : सोमवार, 19 दिसम्बर 2016 8:48 PM (IST)
महिला हॉकी:एशिया कप में भारत की जीत की हैट्रिक
बैंकॉक। भारतीय महिला हॉकी टीम ने अंडर-18 एशिया कप के अपने अंतिम पूल मैच में मलेशिया को 3-1 से हराते हुए लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। इस जीत के बाद भारतीय टीम तीन मैचों में तीन जीत के साथ अपने पूल में शीर्ष पर है।

दोनों टीमों ने मैच की शुरूआत धीमी की लेकिन भारत ने जल्द ही मलेशिया पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। उसे इस दौरान गोल करने के कुछ मौके भी मिले लेकिन वह गोल नहीं कर पाई। मलेशिया को भी इस दौरान एक पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन भारतीय टीम ने उसे बढ़त नहीं लेने दी। मैच के 17वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिस पर मनप्रीत कौर ने गोल कर भारत का खाता खोला। हाफ टाइम में भारत एक गोल की बढत के साथ गया।

[@ वर्ष 2016 : खेलों की दुनिया में ऐसा रहा भारत का प्रदर्शन]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement