Advertisement
BWF रैंकिंग में 11 स्थान की छलांग लगाकर किदांबी श्रीकांत...
नई दिल्ली। भारत के स्टार पुरुष एकल खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने हाल ही में इंडोनेश्यिा ओपन खिताब जीता और फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। विश्व के पूर्व तीसरे नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत बैडमिंटन की विश्व रैंकिंग में 11 स्थान की छलांग लगाकर 11वें स्थान पर आ गए हैं। विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने गुरुवार को इसकी घोषणा की।
श्रीकांत के अलावा एचएस प्रणॉय भी बढिय़ा प्रदर्शन के दम पर चार स्थानों के सुधार के साथ 21वें स्थान पर पहुंच गए हैं। हालांकि अजय जयराम और बीसाई प्रणीत को दो-दो स्थान का नुकसान हुआ है। ये खिलाड़ी क्रमश: 15वें और 16वें स्थान पर हैं। महिला वर्ग में पीवी सिंधु व सायना नेहवाल को एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है। वे क्रमश: चौथे और 16वें स्थान पर खिसक गई हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
खेल
Advertisement