India will take on Spain in 5 match hockey series, attacking responsibility on navneet kaur and vandana katariya-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 2:28 pm
Location
Advertisement

आक्रमण की जिम्मेदारी नवनीत कौर व वंदना कटारिया के जिम्मे

khaskhabar.com : मंगलवार, 12 जून 2018 1:01 PM (IST)
आक्रमण की जिम्मेदारी नवनीत कौर व वंदना कटारिया के जिम्मे
मेड्रिड। भारतीय महिला हॉकी टीम मंगलवार से कोंसेजो सुप्रियर डे डीपोर्टेस हॉकी स्टेडियम में स्पेन के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज की शुरुआत करेगी। यह दौरा लंदन में होने वाले विश्व कप से पहले टीम की तैयारियों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

भारतीय महिलाओं ने हाल ही में एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में रजत पदक हासिल किया है। भारतीय आक्रमण पंक्ति की जिम्मेदारी नवनीत कौर और वंदना कटारिया के जिम्मे होगी। दोनों ने एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा तीन-तीन गोल किए थे।

टीम के नए कोच शुअर्ड मरेन ने कहा है कि उनका ध्यान टीम के डिफेंस को मजबूत करने पर है ताकि सामने वाली टीम आसानी से गोल नहीं कर पाए। उन्होंने कहा, हमने दक्षिण कोरिया में अच्छी हॉकी खेली थी और हमारी फॉरवर्ड लाइन ने शानदार प्रदर्शन किया था। स्पेन के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज हमें और मजबूत करेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement