India vs Pakistan, Asia Cup Hockey: India beat Pakistan 4-0 to reach final-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 1:52 am
Location
Advertisement

भारत पहुंचा एशिया कप हॉकी के फाइनल में, पाकिस्तान को 4-0 से दी पटखनी

khaskhabar.com : शनिवार, 21 अक्टूबर 2017 9:18 PM (IST)
भारत पहुंचा एशिया कप हॉकी के फाइनल में, पाकिस्तान को 4-0 से दी पटखनी
नई दिल्ली। पाकिस्तान को हराने के साथ ही भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशिया कप 2017 हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में शनिवार को खेले गए अपने आखिरी सुपर 4एस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से हराया। भारत तीन मैचों में सात अंकों के साथ ग्रुप स्टेज में टॉप पर रहा। सतबीर सिंह (39वें), हरमनप्रीत सिंह (51वें), ललित उपाध्याय (52वें) और गुरजंत सिंह ने (57वें) मिनट में गोल किए। पाकिस्तान ने मैच में तेज शुरुआत की। पाकिस्तानी अग्रिम पंक्ति के खिलाड़ी लगातार भारतीय खेमे में हमले करते रहे। टीम के पास गेंद का काफी समय तक नियंत्रण रहा। पाकिस्तानी टीम को पेनल्टी कॉर्नर भी मिले लेकिन वह उन मौकों का फायदा नहीं उठा पाया। हाफ टाइम तक दोनों टीमें गोल नहीं कर पाईं थीं।

भारतीय टीम ने तीसरे क्वॉर्टर के आखिरी मिनटों में सतबीर सिंह के गोल से खाता खोला। सतबीर ने दाएं छोर से हमला करते हुए गेंद को गोल पोस्ट के मुहाने तक पहुंचाया। गुरजंत ने डाइव लगाकर गेंद को टच करने की कोशिश की लेकिन गेंद आखिरकार पाकिस्तानी खिलाड़ी की स्टिक से लगकर गोल में गई। यह गोल सतबीर के खाते में गया क्योंकि गेंद को टच करने वाले वह आखिरी भारतीय खिलाड़ी थे। चौथे क्वॉर्टर में भारतीय खेल में और तेजी आयी। भारतीय खिलाडिय़ों ने लगातार पाकिस्तानी खेमे पर हमले किए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement