India can beat England by 3-1 in test series : Allan Lamb-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘इंग्लैंड से 3-1 से टेस्ट सीरीज जीत सकता है भारत’

khaskhabar.com: बुधवार, 16 नवम्बर 2016 12:53 PM (IST)
‘इंग्लैंड से 3-1 से टेस्ट सीरीज जीत सकता है भारत’
नई दिल्ली। भारत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज की शुरुआत खास नहीं रही। राजकोट में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया को ड्रा से ही संतोष करना पड़ा। उसे इस मैच में इंग्लिश टीम ने तगड़ी टक्कर दी। अब दूसरा टेस्ट 17 नवंबर से विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। इस बीच, अंग्रेजों के बेहतरीन खेल के बावजूद इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज 62 वर्षीय एलन लैम्ब का मानना है कि भारत यह सीरीज 3-1 से जीत सकता है। लैम्ब ने कहा कि वर्ष 2012 में जब इंग्लैंड टीम भारत आई थी, तब ग्रीम स्वान और मोंटी पानेसर की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया था। इस बार मोईन अली, आदिल रशीद, जफर अंसारी और गैरेथ बैटी को भारतीय बल्लेबाजों को परेशानी में डालने के लिए सही जगह गेंद डालनी होगी। उन्हें लगातार अच्छी गेंदबाजी करनी होगी। भारतीय परिस्थितियों में मेजबान टीम का स्पिन आक्रमण अच्छा है। यह भी पढ़े :आपके फेवरेट क्रिकेटर और उनकी लग्जरी कारें....
यह भी पढ़े :ऐसा करने वाले 10वें बल्लेबाज बने टॉम लैथम

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement