India beat Japan by 4-0 in first match of 4 nations invitational hockey tournament-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 9:01 pm
Location
Advertisement

4-नेशंस इंविटेशनल हॉकी टूर्नामेंट : भारत ने किया विजयी आगाज

khaskhabar.com : बुधवार, 17 जनवरी 2018 1:37 PM (IST)
4-नेशंस इंविटेशनल हॉकी टूर्नामेंट : भारत ने किया विजयी आगाज
टौरंगा (न्यूजीलैंड)। भारत की पुरुष हॉकी टीम ने बुधवार को 4-नेशंस इंविटेशनल टूर्नामेंट में जापान को 6-0 से मात देकर विजयी आगाज किया है। ब्लैक पार्क में खेले गए इस मैच में विवेक सिंह प्रसाद और दिलप्रीत सिंह ने भारतीय टीम के लिए दो-दो गोल किए।

इन दोनों खिलाडिय़ों ने इस मैच के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदार्पण किया है। भारत ने मैच की अच्छी शुरुआत की। सातवें मिनट में ही अनुभवी खिलाड़ी रुपिंदर पाल सिंह के गोल से टीम को 1-0 की बढ़त मिली। इसके बाद 12वें मिनट में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले विवेक ने गोल कर टीम को 2-0 से आगे किया।

दूसरे क्वार्टर में भी भारत ने अपना हमला जारी रखा। जापान को गोल का एक भी मौका न देते हुए विवेक ने 28वें मिनट में टीम के लिए तीसरा गोल किया। भारतीय टीम ने तीसरे क्वार्टर में तीन गोल किए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement