India A men hockey team lose in AHL from New South Wales-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 2:09 pm
Location
Advertisement

इंडिया ए की पुरुष हॉकी टीम एएचएल में न्यू साउथ वेल्स से हारी

khaskhabar.com : रविवार, 01 अक्टूबर 2017 1:08 PM (IST)
इंडिया ए की पुरुष हॉकी टीम एएचएल में न्यू साउथ वेल्स से हारी
पर्थ। ऑस्ट्रेलिया हॉकी लीग (एएचएल) में इंडिया ए की पुरुष हॉकी टीम की शुरुआत बहुत खराब रही है। शनिवार को खेले गए पहले मैच में इंडिया ए की पुरुष हॉकी टीम को न्यू साउथ वेल्स ने 0-1 से मात दे दी। पहले और दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने अच्छे डिफेंस का दमखम दिखाया।

इस कारण दोनों ही टीमें गोल करने में असफल रहीं और अपना खाता नहीं खोल पाईं। इसके बाद तीसरे क्वार्टर में न्यू साउथ वेल्स ने मौके का फायदा उठाकर गोल किया और अपना खाता खोला।

तीसरे क्वार्टर में ब्लाके गोवर्स ने 37वें मिनट में गोल कर न्यू साउथ वेल्स को इंडिया ए की पुरुष टीम पर 1-0 से बढ़त दिला दी। इस बढ़त को ही अंत तक कायम रखते हुए न्यू साउथ वेल्स ने इंडिया ए को 1-0 से मात दे दी। इस लीग में इंडिया ए की पुरुष टीम का सामना पूल बी में नॉर्थन टेरीटरी से होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement