Advertisement
AHL : ऑस्ट्रेलिया पर भारी पड़ी इंडिया ए की पुरुष हॉकी टीम
पर्थ। इंडिया ए की पुरुष हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया हॉकी लीग (एएचएल) में पूल-बी में खेले गए अंतिम मैच को जीतकर लीग के अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। मंगलवार को खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया कैपिटल टेरिटरी को 2-0 से मात दी। भारतीय टीम ने इस मैच की शुरुआत सकारात्मक रूप में की।
पहले क्वार्टर की शुरुआत के बाद पांचवें मिनट में अफ्फान यूसुफ ने फील्ड गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। इसके बाद दूसरे और तीसरे क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया कैपिटल टेरिटरी को गोल कर स्कोर बराबर करने के मौके मिले थे, लेकिन वह इसमें सफलता हासिल नहीं कर पाई।
ऑस्ट्रेलिया कैपिटल टेरिटरी के कमजोर डिफेंस का फायदा उठाकर इंडिया ए की पुरुष टीम ने चौथे क्वार्टर की शुरुआत के फौरन बाद दूसरा गोल दागा। अरमान कुरैशी ने 46वें मिनट में फील्ड गोल कर मेहमान टीम को 2-0 की बढ़त दी। इस बढ़त को मैच के तय समय की समाप्ति तक बनाए रखते हुए इंडिया ए की पुरुष टीम ने 2-0 से जीत हासिल की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
खेल
Advertisement