ICC Test Ranking : Steven Smith and Pat Cummins retains no.1 position Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 3:12 pm
Location
Advertisement

ICC टेस्ट रैंकिंग : स्टीवन स्मिथ और पैट कमिंस नं.1 पर कायम

khaskhabar.com : सोमवार, 16 सितम्बर 2019 4:57 PM (IST)
ICC टेस्ट रैंकिंग : स्टीवन स्मिथ और पैट कमिंस नं.1 पर कायम
गेंदबाजों की रैंकिंग में कमिंस भी 908 अंकों के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं। दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के कागिसो रबाडा हैं जिनके 851 अंक हैं। प्रतिबंध के बाद वापसी करते हुए विश्व कप में अच्छा खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर टेस्ट में सीमित ओवरों की फॉर्म को नहीं दोहरा पाए, जिसके कारण उन्हें सात स्थान का नुकसान हुआ।

वे अब 24वें स्थान पर आ गए हैं। तेज गेंदबाज जोश हैजलवुड शीर्ष-10 से बाहर हो गए हैं। वह आठवें से 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं। भारत के रवींद्र जडेजा अब 11वें स्थान पर आ गए हैं। इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर शीर्ष-40 में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं जबकि हरफनमौला खिलाड़ी सैम कुरैन छह स्थान चढक़र 65वें स्थान पर आ गए हैं।

ये भी पढ़ें - सचिन तेंदुलकर के साथ तुलना पर ऐसा बोले उभरते स्टार पृथ्वी शॉ

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement