I learn very much from Wasim Akram, Waqar Younis and Mitchell Johnson : Jasprit Bumrah-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘मैंने अकरम, वकार, जॉनसन से काफी कुछ सीखा’

khaskhabar.com: शनिवार, 05 नवम्बर 2016 12:38 PM (IST)
‘मैंने अकरम, वकार, जॉनसन से काफी कुछ सीखा’
नई दिल्ली। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इन दिनों क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट (टी20 और वनडे) में अपनी यॉर्कर गेंदों की बदौलत सुर्खियां बटोर रहे हैं। 22 वर्षीय बुमराह का कहना है कि मैंने पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम व वकार यूनुस और ऑस्ट्रेलिया के मिशेल जॉनसन की गेंदों को ध्यान से देखा है और उनसे मुझे काफी कुछ सीखने को मिला है। मैं इन दिग्गज खिलाडिय़ों से प्रेरित हूं और कड़ी मेहनत कर रहा हूं। अंतिम ओवरों में कमाल की गेंदबाजी करने वाले बुमराह ने हालांकि माना कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलते समय केवल यॉर्कर फेंकने में ही पारंगत होना सफलता की गारंटी नहीं है, बल्कि आपको अपनी गेंदबाजी में विविधता रखना बहुत जरूरी है। बुमराह ने कहा कि आप अंतरराष्ट्रीय टीमों के खिलाफ मात्र यॉर्कर गेंदें डालकर सफल नहीं हो सकते। इसके अलावा कोई भी गेंदबाज छह की छह गेंदें यॉर्कर नहीं डाल सकता। यह भी पढ़े :भारत में धमाल मचाने में ये हैं टॉप-10 गेंदबाज
यह भी पढ़े :चला मिश्रा का जादू, आ सकते हैं टॉप-5 में

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement