Hong Kong Open Badminton Tournament : Saina Nehwal beat Sayaka Sato in second round-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हांगकांग ओपन : सिंधु और सायना क्वार्टर फाइनल में

khaskhabar.com: गुरुवार, 24 नवम्बर 2016 5:44 PM (IST)
हांगकांग ओपन : सिंधु और सायना क्वार्टर फाइनल में
हांगकांग। भारत की अग्रणी बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और सायना नेहवाल ने गुरुवार को हांगकांग ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। घुटने का ऑपरेशन करवा कोर्ट पर लौटीं सायना ने महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर के मुकाबले में जापान की सायाको साटो को हरा दिया। सायना को हालांकि 14वीं विश्व वरीयता प्राप्त सयाका के खिलाफ तीन गेम तक कठिन संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने सयाका को 51 मिनट में 21-18, 9-21, 21-16 से हराया। पहले से गेम से ही सयाका ने साफ कर दिया था कि वह लंबे समय से कोर्ट से बाहर रहीं सायना को आसान वापसी नहीं करने देंगी। सायना ने लगातार तीन अंक जीतते हुए गेम की शुरुआत की लेकिन सयाका ने जल्द ही स्कोर बराबर कर लिया और बीच-बीच में बढ़त भी लेती रहीं। सायना ने अंतत: 11-12 से पिछडऩे के बाद जबरदस्त वापसी की और लगातार छह अंक हासिल करते हुए अहम बढ़त हासिल कर ली। इस मामले में पहले नंबर पर हैं विराट कोहली, देखें टॉप-10

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement