Hockey World League Semifinals : India beat Scotland by 4-1-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 11:46 am
Location
Advertisement

हॉकी : वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल्स में भारत ने स्कॉटलैंड को हराया

khaskhabar.com : शुक्रवार, 16 जून 2017 11:42 AM (IST)
हॉकी : वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल्स में भारत ने स्कॉटलैंड को हराया
लंदन। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने लंदन के ली वैली हॉकी सेंटर में गुरुवार को खेले गए मैच में स्कॉटलैंड को 4-1 से मात देकर वर्ल्ड हॉकी लीग सेमीफाइनल्स का विजयी आगाज किया। इस मैच में भारत के लिए रमनदीप ने दो, आकाशदीप सिंह और हरमनप्रीत सिंह ने एक-एक गोल किया।

इस मैच की शुरुआत में स्कॉटलैंड ने अच्छी शुरुआत करते हुए अपना दबदबा हासिल किया था। टीम ने छठे मिनट में कप्तान क्रिस ग्रासिक की ओर से किए गए गोल के दम पर अपना खाता खोला। इसके बाद, दूसरे क्वार्टर में भी स्कॉटलैंड ने भारतीय टीम की गोल करने की हर कोशिश को बेहतरीन तरीके से नाकाम किया।

दोनों क्वार्टरों में एक भी गोल न करने पाने वाली भारतीय टीम ने तीसरे क्वार्टर में शानदार वापसी की। तीसरे क्वार्टर की शुरुआत के बाद अगले ही मिनट में फारवर्ड रमनदीप (31वें मिनट) ने फील्ड गोल कर भारत का खाता खोला।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement