Hockey World Cup : England enter in quarter final to beat New Zealand-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 11:01 pm
Location
Advertisement

विश्व कप : न्यूजीलैंड को क्रॉसओवर में हरा क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड

khaskhabar.com : सोमवार, 10 दिसम्बर 2018 6:56 PM (IST)
विश्व कप : न्यूजीलैंड को क्रॉसओवर में हरा क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड
भुवनेश्वर। इंग्लैंड ने अपनी आखिरी कोशिश में एड़ी-चोटी का जोर लगाकर सोमवार को खेले गए क्रॉसओवर मैच में न्यूजीलैंड को हराकर ओडिशा हॉकी विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। कलिंगा स्टेडियम में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 2-0 से हराया। इंग्लैंड के लिए विल क्लानन तथा ल्यूक टेलर ने गोल किए।

अपनी क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने की उम्मीद के लिए किए गए प्रयास में वल्र्ड नम्बर-7 इंग्लैंड गोल करने की काफी कोशिश कर रही थी लेकिन न्यूजीलैंड के डिफेंस को भेद नहीं पा रही थी। ऐसे में 25वें मिनट में फिल रोजर किसी तरह अकेले गेंद को न्यूजीलैंड के गोल पोस्ट के पास लेकर गए और उन्होंने उसे विल क्लानन को पास कर दी, जिन्होंने इसे भुनाते हुए इंग्लैंड का खाता खोला।

इसके साथ इंग्लैंड ने कोई भी गोल न खाते हुए 1-0 की बढ़त के साथ पहले हाफ का समापन किया। दूसरे हाफ में डिफेंस को मजबूत रखते हुए इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड पर अपना दबदबा जारी रखा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement