Hockey World Cup : Australia beat England to win bronze medal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 7:49 am
Location
Advertisement

हॉकी विश्व कप : ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराकर कांस्य पदक जीता

khaskhabar.com : रविवार, 16 दिसम्बर 2018 6:31 PM (IST)
हॉकी विश्व कप : ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराकर कांस्य पदक जीता
भुवनेश्वर। मौजूदा विजेता ऑस्ट्रेलिया टीम भले ही अपना खिताब बचा पाने में नाकाम रही हो, लेकिन रविवार को ओडिशा हॉकी विश्व कप टूर्नामेंट में खेले गए मैच में उसने कांस्य पदक अपने नाम किया। कलिंगा स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 8-1 से मात दी। इस हार के कारण इंग्लैंड लगातार तीसरी बार कांस्य पदक हासिल करने से चूक गई।

ब्लेक गोवर्स ने आठवें मिनट में पहला गोल कर ऑस्ट्रेलिया का खाता खोला। इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया के लिए गोवर्स का यह सातवां गोल था। इसके अगले ही मिनट में टॉम क्रेग ने फील्ड गोल करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 2-0 की बढ़त दे दी। दूसरे क्वार्टर में भी क्रेग ने अच्छा प्रदर्शन किया और 19वें मिनट में गोल करते हुए टीम को 3-0 से आगे किया।

कांस्य पदक के लिए पहले हाफ के समापन तक मौजूदा विजेता ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 3-0 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में भी ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना आक्रामक खेल बरकरार रखा था। ऐसे में 33वें मिनट में ट्रैंट मिटन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए चौथा गोल किया। यह इस टूर्नामेंट में टीम के लिए किया गया उनका पहला गोल था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement