Hockey Star Award : Delfina Merino and Arthur Van Doren selected best players, India...-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 5:06 am
Location
Advertisement

हॉकी स्टार अवार्ड : डेलफिना मेरिनो व डोरेन सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, भारत...

khaskhabar.com : मंगलवार, 06 फ़रवरी 2018 2:39 PM (IST)
हॉकी स्टार अवार्ड : डेलफिना मेरिनो व डोरेन सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, भारत...
बर्लिन। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने यहां हॉकी स्टार अवाड्र्स-2017 की घोषणा कर दी है। इन अवाड्र्स में भारतीय खिलाडिय़ों के नाम नदारद रहे। एफआईएच द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, अर्जेंटीना की डेलफिना मेरिनो को 2017 की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का अवार्ड मिला है जबकि बेल्जियम के अर्थर वान डोरेन को सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी के अलावा उभरते हुए सितारे का भी अवार्ड मिला है।

अर्जेंटीना की मारिया ग्रानाटो को महिला श्रेणी में उभरती हुई खिलाड़ी का अवार्ड मिला है। उन्हें लगातार दूसरी साल यह अवार्ड मिला है। ग्रेट ब्रिटेन की मैडी हिच एक और खिलाड़ी रहीं जिन्हें लगातार दूसरी साल सर्वश्रेष्ठ महिला गोलकीपर का पुरुस्कार मिला। वहीं पुरुषों में बेल्जियम के विसेंट वानस्च को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का अवार्ड मिला है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement