Hockey: India wins Asian School Championship title-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 8:52 pm
Location
Advertisement

हॉकी : भारत ने जीता एशियन स्कूल चैम्पियनशिप का खिताब

khaskhabar.com : मंगलवार, 11 अप्रैल 2017 10:52 PM (IST)
हॉकी : भारत ने जीता एशियन स्कूल चैम्पियनशिप का खिताब
भोपाल। भारतीय स्कूल हॉकी टीम ने मंगलवार को मलेशिया को 5-1 से हराते हुए पांचवीं एशियन स्कूल चैम्यिनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम को अलिशन मोहम्मद ने शुरुआती मिनटों में ही सफलता दिलाई जिसके दबाव से फिर मलेशियाई टीम उबर नहीं पाई। मोहम्मद ने 12वें मिनट में शानदार फील्ड गोल कर भारत को 1-0 से आगे कर दिया। भारत ने अगले दो गोल 20वें और 23वें मिनट में किए जब प्रताप लाकरा ने पेनाल्टी कॉर्नर और फिर पेनाल्टी स्ट्रोक को गोल में तब्दील किया।

भारतीय टीम 3-0 से आगे थी इसी बीच मलेशिया ने वापसी के प्रयास में अपना एकमात्र गोल किया। 32वें मिनट में अखिमुल्लाह अनुर सुक ने उसका खाता खोला। दो मिनट बाद ही मोहम्मद ने अपना दूसरा गोल दागा और भारत को 4-1 से बढ़त दिला दी।





अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement