Hockey: India beat South Africa in final-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 6:24 am
Location
Advertisement

हॉकी : भारत ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को दी मात

khaskhabar.com : शनिवार, 15 जून 2019 10:20 PM (IST)
हॉकी : भारत ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को दी मात
भुवनेश्वर। भारतीय पुरुष टीम ने एफआईएच सीरीज फाइनल्स में शनिवार को फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 5-1 से मात दे खिताब अपने नाम कर लिया है।

भारत के लिए वरुण कुमार, हरमनप्रीत कौर और विवेकसागर प्रसाद सिंह ने गोल किए।

वरुण ने दूसरे मिनट में ही गोल कर भारत को 1-0 से आगे कर दिया। हरमनप्रीत ने 11वें मिनट में गोल कर बढ़त को दोगुना और फिर 25वें मिनट में पेनाल्टी स्ट्रोक पर एक और गोल कर तीन गुना कर दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement