Hima Das bags 200m gold in Poland, Sonowal congratulates-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 6:41 am
Location
Advertisement

हिमा ने पोलैंड में जीता स्वर्ण, सोनोवाल ने दी बधाई

khaskhabar.com : शुक्रवार, 05 जुलाई 2019 10:54 AM (IST)
हिमा ने पोलैंड में जीता स्वर्ण, सोनोवाल ने दी बधाई
नई दिल्ली। जकार्ता एशियाई खेलों की चार गुणा 400 मीटर रिले स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की फर्राटा धावक हिमा दास ने पोलैंड के पोन्जान एथलेटिक्स ग्रां प्री-2019 के 200 मीटर रेस में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है।

हिमा ने अपनी आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने 200 मीटर की इस रेस में 23.65 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। उनके अलावा भारत की ही वीके विस्माया ने 23.75 सेकेंड का समय निकालकर कांस्य पदक हासिल किया।

हिमा की इस उपलब्धि पर असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने अपने राज्य की इस खिलाड़ी को बधाई दी है। सोनोवाल ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘पोन्जान एथलेटिक्स ग्रां प्री-2019 के 200 मीटर में स्वर्ण पदक पर असम की शानदार स्प्रिंट धाविका हिमादास को बधाई। भविष्य के लिए आपको ढेरों शुभकामनाएं।’’

हिमा ने सोनोवाल के इस बधाई संदेश पर उन्हें धन्यवाद दिया है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement