HIL: Punjab beat Ranchi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 5:52 pm
Location
Advertisement

एचआईएल : पंजाब ने रांची को हराया

khaskhabar.com : शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2017 10:59 AM (IST)
एचआईएल : पंजाब ने रांची को हराया
चंडीगढ़। मिंक वान डर वीर्डन द्वारा किए गए इकलौते गोल की बदौलत पंजाब वॉरियर्स ने कोल इंडिया हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के पांचवें संस्करण में गुरुवार को पूर्व चैम्पियन रांची रेज को कड़े मुकाबले में 1-0 से मात दी।

रांची मैच में अधिकांश समय मैदान पर नियंत्रण बनाए रखने में सफल रहा, लेकिन वे इसका फायदा नहीं उठा सके।

इस जीत के साथ पंजाब वॉरियर्स के 16 अंक हो गए हैं, हालांकि छह टीमों की अंकतालिका में दोनों टीमों के स्थानों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। रांची तीसरे और पंजाब चौथे स्थान स्थान पर बने हुए हैं।

घरेलू दर्शकों के सामने खेल रही पंजाब ने आक्रामक शुरुआत की। तीसरे मिनट में ही पंजाब ने गोल का मौका बनाया, लेकिन रांची के गुरबाज ने उन्हें बीच में ही रोक दिया।

धीरे-धीरे रांची मैच पर हावी होने लगी। इस बीच एश्ले जैक्शन और क्रिस्टोफर रुहर ने तेज आक्रमण किया, लेकिन पंजाब की रक्षापंक्ति ने इन दोनों दिग्गजों को रोक दिया।

पंजाब ने आक्रमण के साथ बेहतरीन रक्षापंक्ति के जरिए रांची को गोल से महरूम रखा, हालांकि रांची ने भी इस क्वार्टर में मेजबानों को गोल नहीं करने दिया और हर मामले में उससे एक कदम आगे रही।

[@ Breaking News : अब घर बैठे पाए Free JIO sim होम डिलीवरी जानने के लिए यहाँ क्लिक करे]

[@ मैथ्यू हेडन के नाम है सबसे बडा स्कोर, देखें टॉप-10]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement