HIL-5 : Ranchi Rays and Uttar Pradesh Wizards play goalless draw-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 7:08 pm
Location
Advertisement

HIL-5 : रांची रेज-यूपी विजार्ड्स ने गोलरहित ड्रा खेला

khaskhabar.com : रविवार, 05 फ़रवरी 2017 12:17 PM (IST)
HIL-5 : रांची रेज-यूपी विजार्ड्स ने गोलरहित ड्रा खेला
रांची। पूर्व चैम्पियन रांची रेज और उत्तर प्रदेश विज़ार्ड्स के बीच शनिवार को हुआ कोल इंडिया हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) का मैच गोलरहित ड्रा रहा। दोनों ही टीमों को गोल करने के मौके मिले। विज़ार्ड्स को मैच में कुल पांच पेनल्टी कॉर्नर मिले, जबकि मेजबान रांची को तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले। लेकिन दोनों ही टीमें एक भी मौका नहीं भुना सकीं। दोनों ही टीमों ने मैच की आक्रामक शुरुआत की, हालांकि गोल का पहला मौका विज़ार्ड्स ने बनाया।

बेल्जियम के फ्लोरेंट वैन ऑबेल रांची के दो डिफेंडरों को छकाते हुए तेजी से गोलपोस्ट की ओर बढ़े और नेट को निशाना बनाकर गोल दाग दिया, लेकिन गोलकीपर टायलर लोवेल ने उनका शॉट रोक लिया। लोवेल के गलत ब्लॉक से विज़ार्ड्स को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन वे इसे गोल में तब्दील नहीं कर पाए। तीन मिनट बाद ही मेजबानों ने भी पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया, लेकिन एश्ले जैक्सन का फ्लिक विज़ार्ड्स की रक्षापंक्ति को भेद नहीं सका।


[@ T20 में विराट कोहली ऐसे हैं No.1 पोजिशन पर, देखें टॉप-10]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement