HIL-5 : Kalinga Lancers becomes Champion to beat Dabang Mumbai-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 8:50 am
Location
Advertisement

HIL-5 : दबंग मुंबई को हरा कलिंगा लांसर्स बना चैंपियन

khaskhabar.com : सोमवार, 27 फ़रवरी 2017 12:01 PM (IST)
HIL-5 : दबंग मुंबई को हरा कलिंगा लांसर्स बना चैंपियन
चंडीगढ़। कप्तान मारित्ज फुस्र्ते के दो गोलों की बदौलत कलिंगा लांसर्स ने रविवार को दबंग मुंबई को 4-1 से मात देते हुए कोल इंडिया हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) का खिताब अपने नाम कर लिया। कलिंगा पहली बार एचआईएल चैम्पियन बना है। चंडीगढ़ हॉकी स्टेडियम में हुए खिताबी मुकाबले में फुस्र्ते ने मैच के 18वें मिनट में ग्लेन टर्नर को फील्ड गोल दागने में अहम सहयोग किया। टर्नर के इस गोल की बदौलत कलिंगा ने मुंबई पर 2-0 की बढ़त हासिल कर ली।

मुंबई के लिए एकमात्र गोल मैच के 33वें मिनट में अफ्फान यूसुफ ने किया। मुंबई ने खिताबी मुकाबले की अपेक्षित दमदार शुरुआत की और विपक्षी टीम की अपेक्षा कहीं अधिक समय तक गेंद अपने कब्जे में रखने में भी सफल रहा। लेकिन गोल हासिल करने में वे लगभग असफल रहे। कलिंगा ने वहीं अपनी पूरी ताकत झोंकते हुए आक्रामक खेल अपनाया, जिसका उसे जल्द ही फायदा मिला।

टर्नर ने फुस्र्ते के शॉट को गोलपोस्ट की ओर डिफ्लेक्ट कर दिया और गेंद मुंबई के गोलकीपर डेविड हार्टे के पैरों के बीच से नेट में समा गई। मुंबई ने पहला गोल खाने के बाद तेज पलटवार किया और जल्द ही उन्हें अपना पहला पेनल्टी कॉर्नर मिल गया। लेकिन हरमनप्रीत सिंह के फ्लिक को कलिंगा के गोलकीपर एंड्र चार्टर ने बचा लिया। थोड़ी ही देर बाद मुंबई के लिए फ्लोरिया फुच्स ने तेज बैकहैंड शॉट लगाया, लेकिन गेंद बेहद नजदीक से गोलपोस्ट के दाहिनी ओर से बाहर चली गई।

[ तमीम हैं बांग्लादेश के नं.1 बल्लेबाज, ये हैं टॉप-10]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement