HIL-5 : Delhi Waveriders stops Ranchi Rays on goalless draw-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 4:12 am
Location
Advertisement

HIL-5 : दिल्ली ने रांची को गोलरहित ड्रा पर रोका

khaskhabar.com : रविवार, 29 जनवरी 2017 11:39 AM (IST)
HIL-5 : दिल्ली ने रांची को गोलरहित ड्रा पर रोका
रांची। पूर्व चैम्पियन रांची रेज और दिल्ली वेवराइडर्स के बीच शनिवार को कोल इंडिया हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) का मैच गोलरहित ड्रा पर समाप्त हुआ। ड्रा रहे इस मैच से मिले एक अंक से रांची के कुल 10 अंक हो गए। दूसरे स्थान पर मौजूद कलिंगा लांसर्स के भी इतने ही अंक हैं, लेकिन लांसर्स से गोल अंतर कम होने के कारण रांची तीसरे स्थान पर है।

वहीं दो मैचों से तीन अंक लेकर दिल्ली अंकतालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया। दबंग मुंबई तीन मैचों से 12 अंक लेकर शीर्ष पर है। घरेलू दर्शकों के सामने खेलने उतरी रांची बेहतर प्रदर्शन करने में असफल रही। दिल्ली ने शुरुआत तेज की और पहले क्वार्टर में उसे बढ़त हासिल करने के दो मौके मिले। पेनल्टी कॉर्नर पर आस्टीन स्मिथ के फ्लिक को रांची के गोलकीपर टायलर लोवेल ने असफल कर दिया।

[@ इस दिग्गज को पछाड पहले स्थान पर आए कोहली, ये हैं टॉप-10]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement