Heres how much prize money France or Croatia will win in the World Cup Final-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 10:58 am
Location
Advertisement

FIFA World Cup 2018 : फ्रांस ने फुटबाल का विश्वकप जीता, क्रोएशिया को 4-2 से हराया

khaskhabar.com : रविवार, 15 जुलाई 2018 10:23 PM (IST)
FIFA World Cup 2018 : फ्रांस ने फुटबाल का विश्वकप जीता, क्रोएशिया को 4-2 से हराया
नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप में आज रात फ्रांस ने फुटबाल का विश्वकप जीत लिया है। उसने, क्रोएशिया को 4-2 से हराया कर खिताब पर कब्जा कर लिया है।
8:30 बजे से फ्रांस और क्रोएशिया के बीच फाइनल मुकाबला शुरु हो गया है। वर्ल्ड कप में अपने शानदार प्रदर्शन के चलते जहां फ्रांस को मजबूत दावेदार माना जा रहा है, वहीं क्रोएशिया की टीम भी सबको चौंकाते हुए पहली बार खिताब जीतने का दम रखती है। वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के सफर को देखकर बात करें तो आज का मुकाबला फ्रांस के अटैक और क्रोएशिया के डिफेंस के बीच होने की उम्मीद है।

- फ्रांस ने दागा गोल, तो क्रोएशिया भी पीछे नहीं 4-2 से आगे

- क्रोएशिया ने दागा दूसरा गोल। मैच में की 1-1 से बराबरी। यह गोल इवान पेरीसिच ने किया। पेरिसिच ने 28वें मिनट में गोल कर क्रोएशिया को बराबरी पर ले आए। क्रोएशिया ने 10 मिनट बाद ही बराबरी कर ली। पेरिसिच का यह मौजूदा विश्व कप में खेले सात मैचों में तीसरा गोल है।

- फ्रांस की टीम ने पहला गोल दागा। यह मैच का पहला ऑन गोल रहा। फ्रांस ने 19वें मिनट में हेडर की मदद से यह गोल किया। 17 नंबर के खिलाड़ी मारियो मंजुकिच के सिर से लगकर गई गेंद से गोल हुआ।

-17 वें मिनट में फ्रांस को फ्री किक, मैच का ये पहला फ्रि किक और गोल। 18वें मिनट में क्रोएशिया का गोल। गेंद को क्रोएशियाई बॉक्स से बाहर करने की कोशिश में मारियो मैंडजुकिक के सिर से लगकर गेंद क्रोएशिया गोल पोस्ट में। वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास में यह पहला सेल्फ-गोल है।

- शुरुआती 15 मिनट में 59 प्रतिशत समय गेंद क्रोएशिया के पाले में रही लेकिन अगले कुछ मिनटों में फ्रांस ने जबरदस्त वापसी की। इस विश्व कप का यह 12वां आत्मघाती गोल है।

-
12 मिनट के बाद अब भी स्कोर 0-0, दोनों टीमों को गोल की तलाश।

- 8वें मिनट में क्रोएशिया को कॉर्नर। मोड्रिक ने शॉट लिया और फ्रांस ने एक बार फिर खतरा टाला। फ्रांस के ओलिवर गिरॉड ने हेडर के जरिए गेंद को फ्रांसीसी बॉक्स के बाहर किया।

- तीसरे मिनट में क्रोएशिया का अटैक। फ्रांस ने आसानी से खतरे को टाल दिया।

- दोनों देशों के राष्ट्रगान के साथ फाइनल मुकाबला शुरू।

फ्रांस और क्रोएशिया ने फाइनल मुकाबले के लिए अपनी टीमों का एलान कर दिया है। फाइनल मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने कोई बदलाव नहीं किया है।

फाइनल मुकाबले के लिए दोनों टीमें मैदान में पहुंच चुकी हैं। इस मुकाबले को फीफा टीवी पर भी देखा जा सकता है।
वर्ल्ड कप में फ्रांस ने हर डिपॉर्टमेंट में शानदार खेल खेला है। फ्रांस के खिलाफ गोल करना भी क्रोएशिया के लिए बड़ी चुनौती होगी। अगर क्रोएशिया ऐसा करने में कामयाब होता है तो वह एक बड़ा उलटफेर कर सकता है।

जीतने वाली टीम को मिलेंगे ट्रॉफी के साथ 260 करोड़ रुपए...
इस मुकाबले में दोनों टीमों की नजर न सिर्फ सोने की ट्राफी पर होगी, बल्कि फ्रांस और क्रोएशिया फाइनल जीतकर 38 मिलियन डॉलर (करीब 260 करोड़ रुपए) की इनामी राशि भी अपने नाम करना चाहेंगी।

दूसरें नंबर टीम को मिलेंगे 190 करोड़ रुपए...

फीफा वल्र्ड कप में विजेता बनने वाली टीम को 18 कैरेट सोने की ट्रॉफी के साथ 260 करोड़ रुपए इनामी राशि के तौर पर दिए जाते हैं, जबकि फाइनल में हारने वाली टीम के हिस्से करीब 190 करोड़ रुपए आते हैं।

तीसरें और चौथे नंबर टीम को मिलेंगे इतने करोड़ रुपए...

पहली दो टीमों के अलावा फीफा तीसरे और चौथे नंबर पर रहने वाली टीमों को भी अच्छी खासी इनामी राशि देता है। इस वर्ल्ड कप में तीसरे पायदान पर रहने वाली बेल्जियम की टीम को 164 करोड़ रुपए इनाम के तौर पर दिए जाएंगे, जबकि चौथे नंबर पर रहने वाली इंग्लैंड की टीम करीब 150 करोड़ रुपए जीतकर वल्र्ड कप से विदाई लेगी।

इस साल इनामी राशि में 40 फीसदी की बढ़ोत्तरी...

फीफा ने इस साल हुए वर्ल्ड कप में इनामी राशि में करीब 40 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इस साल फीफा ने इनामी राशि के तौर पर करीब 791 मिलियन डॉलर खर्च कर रहा है। इससे पहले ब्राजील में हुए वल्र्ड कप में कुल 576 मिलियन डॉलर इनामी राशि के तौर पर खर्च किए गए थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement