Graham Reid appointed coach of indian hockey team-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 8:44 am
Location
Advertisement

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कोच बने ऑस्ट्रेलिया के ग्राहम रीड

khaskhabar.com : सोमवार, 08 अप्रैल 2019 6:25 PM (IST)
भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कोच बने ऑस्ट्रेलिया के ग्राहम रीड
नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी एवं कोच ग्राहम रीड को भारतीय पुरुष हॉकी टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया। 54 वर्षीय रीड जल्द ही बेंगलुरू स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) में जारी कैम्प में भारतीय टीम से जुड़ेंगे। इस कैम्प के लिए 60 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

रीड ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी रह चुके हैं। वह एक डिफेंडर/मिडफील्डर के रूप में 1992 बार्सिलोना ओलम्पिक में रजत पदक जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का भी हिस्सा थे। इसके अलावा वह 1984, 1985, 1989 और 1990 में चैम्पियसं ट्रॉफी जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के सदस्य भी रह चुके हैं।

अपने करियर में 130 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले रीड 2009 में ऑस्ट्रेलिया के सहायक कोच रह चुके हैं। रीड ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टीम के मुख्य कोच रह चुके हैं। उनके मार्गदर्शन में टीम ने 2012 में लगातार पांचवीं बार चैम्पियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया था।

इसके अलावा वह 2014 में नंबर-1 टीम का खिताब बरकरार रखने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के मुख्य कोच बने थे। हाल के समय में वह नीदरलैंड्स टीम के सहायक कोच के रूप में काम कर रहे थे, जिसने पिछले साल विश्व कप में रजत पदक जीता था।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने कहा, "एक खिलाड़ी के तौर पर ग्राहम का एक कामयाब करियर रहा है। इसके साथ ही उनका कोचिंग अनुभव भी बहुत अच्छा है। वह ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स की राष्ट्रीय टीम के साथ काम कर चुके हैं। हमें उम्मीद है कि उनका अनुभव और विशेषज्ञता भारतीय टीम को 2020 टोक्यो ओलम्पिक के लिए अपेक्षित परिणाम हासिल करने में मदद करेगा।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement