Google doodles to celebrate FIFA World Cup 2018-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 7:32 pm
Location
Advertisement

FIFA World Cup : गूगल अनोखे स्टाइल में डूडल बनाकर कर रहा सेलिब्रेट

khaskhabar.com : रविवार, 15 जुलाई 2018 4:16 PM (IST)
FIFA World Cup : गूगल अनोखे स्टाइल में डूडल बनाकर कर रहा सेलिब्रेट
नई दिल्ली। फीफा विश्व कप 2018 में आज फ्रांस और क्रोएशिया के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। विश्व कप फाइनल को सेलिब्रेट करने के लिए गूगल ने एक शानदार डूडल बनाया है। गूगल के डूडल में दो फोटो प्ले हो रही है, इसमें एक फोटो में बच्चे खेलते हुए नजर आ रहे हैं और दूसरी फोटो में प्लेयर्स को फुटबॉल खेलते दिखाया गया है। गूगल ने ये डूडल फीफा वल्र्ड कप फाइनल के लिए तैयार किया है। गूगल ने अपने इस डूडल में फ्रांस और क्रोएशिया दोनों देशों की संस्कृति को दिखाया है।

फीफा वल्र्ड कप के 21वें संस्करण के फाइनल में फ्रांस और क्रोएशिया के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है। फाइनल मैच आज भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे से शुरू होगा। यूरोप की इन दो टीमों के फाइनल में पहुंचने से ये साफ हो गया है कि इस बार भी विश्व कप किसी यूरोपीय टीम के हाथ लगेगा। आपको बता दें कि इससे पहले यूरोपीय देश जर्मनी ने 2014 में विश्व कप जीता था। अब तक 20 वल्र्ड कप हुए हैं जिनमें से 11 वल्र्ड कप यूरोपीय टीमों ने जीते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement