French Open : Garbine Muguruza enter in second round, Angelique Kerber out-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 2:36 pm
Location
Advertisement

फ्रेंच ओपन : मुगुरूजा ने दूसरे दौर में किया प्रवेश, केर्बर बाहर

khaskhabar.com : रविवार, 26 मई 2019 6:33 PM (IST)
फ्रेंच ओपन : मुगुरूजा ने दूसरे दौर में किया प्रवेश, केर्बर बाहर
पेरिस। स्पेन की महिला टेनिस खिलाड़ी गार्बिने मुगुरूजा ने रविवार को यहां जारी साल के दूसरे ग्रैंडस्लैम फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में जगह बना ली है। मुगुरूजा ने तीन सेट तक चले एकल वर्ग के मैच में अमेरिका की टेलर टाउन्सेंड को 5-7, 6-2, 6-2 से मात दी। स्पेनिश खिलाड़ी ने पहले सेट में खराब शुरुआत की लेकिन अगले दो सेट में जीत दर्ज करने में उसे कोई खास पेरशानी नहीं हुई। मुगुरूजा ने पहले सर्व पर 73 जबकि दूसरे सर्व पर 72 प्रतिशत अंक अर्जित किए।

उन्होंने कुल 37 विनर भी दागे। एक अन्य मैच में क्रोएशिया की पेत्रा मार्टिक ने ट्यूनिशिया की ओन्स जाबेउर को मात दी थी। मार्टिक को अगले दौर में पहुंचने में एक घंटे और तीन मिनट का समय लगा। उन्होंने 6-1, 6-2 से जीत दर्ज की। क्रोएशियाई खिलाड़ी ने इस मुकाबले में मेहज आठ अनफोर्सड एरर किए जबकि उनकी विपक्षी ने कुल 27 अनफोर्सड एरर किए।

स्वीडन की जोहाना लार्सन भी दूसरे दौर में पहुंच गई। उन्होंने सीधे सेटों में माग्दालेना राइबारिकोवा को 6-3, 6-4 से पराजित किया। दूसरे दौर में लार्सन का सामना मुगुरुजा से होगा। स्वीडन की खिलाड़ी ने राइबारिकोवा को मात देने के लिए एक घंटे और 21 मिनट का समय लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement