Former newzealand coach Mike Hesson appointed Kings Eleven Punjab coach-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 11:36 am
Location
Advertisement

IPL की इस टीम के कोच बने न्यूजीलैंड के पूर्व कोच माइक हेसन

khaskhabar.com : मंगलवार, 30 अक्टूबर 2018 2:02 PM (IST)
IPL की इस टीम के कोच बने न्यूजीलैंड के पूर्व कोच माइक हेसन
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कोच माइक हेसन को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब ने अपना नया कोच नियुक्त किया है। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, हेसन ऑस्ट्रेलिया के ब्रेड हॉज का स्थान लेंगे। उन्होंने पांच महीने पहले ही किवी टीम के कोच पद से इस्तीफा दे दिया था।

वे छह साल तक टीम के कोच रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक हेसन इस सप्ताह भारत में होंगे और फ्रेंचाइजी के साथ दो साल का करार करेंगे। हेसन को फ्रेंचाइजी अपना सपोर्ट स्टाफ चुनने की खुली छूट देगी। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग टीम के मेंटॉर हैं। अब देखना होगा कि क्या फ्रेंचाइजी सहवाग को बरकरार रखती है या नहीं।

टीम ने पिछले सीजन में कई बदलाव किए थे और रविचंद्रन अश्विन को अपना कप्तान नियुक्त किया था। हेसन आईपीएल में न्यूजीलैंड के तीसरे कोच हैं। उनसे पहले डेनियल वेटोरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कोच रह चुके हैं जबकि स्टीफन फ्लेमिंग मौजूदा विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के कोच हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement