For every slap on jawan, kill 100 jihadis: Gautam Gambhir-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 4:27 pm
Location
Advertisement

जवानों को एक चांटा मारने के बदले मरेंगे 100 जिहादी:गौतम गंभीर

khaskhabar.com : गुरुवार, 13 अप्रैल 2017 4:56 PM (IST)
जवानों को एक चांटा मारने के बदले मरेंगे 100 जिहादी:गौतम गंभीर
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों कश्मीर में अर्धसैनिक बल के जवानों के साथ हुई बदसलूकी के विडियो खूब वायरल हो रहे हैं। कश्मीरी युवाओं द्वारा अर्धसैनिक बल के जवानों के साथ की गई इस बदसलूकी पर क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। गंभीर ने कहा कि जिन्हें कश्मीर के लिए आजादी चाहिए वे देश छोडक़र चले जाएं।

साथ ही उन्होंने भारतीय जवानों का समर्थन किया है। सोशल मीडिया पर बुधवार को वायरल हुए वीडियो में कश्मीर के कुछ युवक भारतीय जवानों के साथ मारपीट कर रहे हैं और उन्हें गालियां भी दे रहे हैं।

गंभीर ने सोशल साइट-ट्वीटर पर लिखा है कि भारतीय जवानों को एक चांटा मारने के बदले में 100 जिहादियों का मार देना चाहिए। उन्होंने लिखा, मेरी सेना के जवानों पर मारे गए एक चांटे के बदले सौ जिहादियों को मार देना चाहिए।



अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement