Five new members associated with Hockey India-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 7:40 am
Location
Advertisement

हॉकी इंडिया से जुड़े पांच नए सदस्य

khaskhabar.com : गुरुवार, 21 जनवरी 2021 6:14 PM (IST)
हॉकी इंडिया से जुड़े पांच नए सदस्य
नई दिल्ली| हॉकी इंडिया ने पांच नई अकादमियों को नए सदस्यों के रूप में अपने बोर्ड में शामिल किया है। हॉकी इंडिया ने खालसा हॉकी अकादमी (अमृतसर), राउंडग्लास पंजाब हॉकी क्लब, अड्यास हॉकी अकादमी, सुरजीत हॉकी अकादमी (जलंधर) और एसजीपी हॉकी अकादमी को अपने नए सदस्य के तौर पर मान्यता दी है।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ग्यानेंद्रो निंगोमबाम ने नए सदस्यों का स्वागत किया है।

नए सदस्यों के माध्यम से हॉकी इंडिया ग्रासरूट स्तर पर अपनी पहुंच को मजबूत करेगी।

अब हॉकी इंडिया परिवार में स्थायी सदस्यों की संख्या 22 हो गई है। इसके अलावा 36 एसोसिएट, 39 अकादमी सदस्य और 2 हॉकी मेम्बर्स शामिल हैं।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement