Fitness, technique and man to man marking have improved in indian women hockey team : Rani Rampal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 7:38 am
Location
Advertisement

रानी ने बताया, इन क्षेत्रों में हुआ भारतीय हॉकी टीम में सुधार

khaskhabar.com : मंगलवार, 09 मई 2017 6:31 PM (IST)
रानी ने बताया, इन क्षेत्रों में हुआ भारतीय हॉकी टीम में सुधार
नई दिल्ली। भारत की राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल का कहना है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला से विश्व हॉकी लीग सेमीफाइनल के लिए टीम की तैयारियों को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

14 मई से न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट श्रृंखला के लिए महिला हॉकी टीम दिल्ली से रवाना हो गई है। कप्तान रानी ने कहा, हमारे पहले और आज के प्रदर्शन में बहुत परिवर्तन आया है। मेरा मानना है कि हमारी फिटनेस, तकनीक और मैन टु मैन मार्किंग के खेल में सुधार आया है।

विश्व हॉकी लीग सेमीफाइनल से पहले हमारी तैयारियों को मजबूत करने में न्यूजीलैंड श्रंखला से काफी मदद मिलेगी। भारतीय महिला हॉकी टीम ने कनाडा में हुए महिला विश्व हॉकी लीग राउंड-2 को जीतकर जोहान्सबर्ग में होने वाले विश्व हॉकी लीग सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement