First test fourth day game between india and australia in adelaide-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 6:26 pm
Location
Advertisement

पहला टेस्ट : भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर कसा शिकंजा, दिए 4 महत्वपूर्ण झटके

khaskhabar.com : रविवार, 09 दिसम्बर 2018 1:21 PM (IST)
पहला टेस्ट : भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर कसा शिकंजा, दिए 4 महत्वपूर्ण झटके
एडिलेड। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को यहां के एडिलेड ओवल मैदान पर चार मैच की सीरीज के पहले टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म हो गया है। स्टंप्स के समय तक 323 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहे ऑस्ट्रेलिया के दूसरी पारी में 49 ओवर में 104/4 रन हो गए। शॉन मार्श 31 व टिम हेड 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं। रविचंद्रन अश्विन व मोहम्मद शमी ने 2-2 विकेट लिए हैं।

इससे पहले भारत ने सुबह अपनी दूसरी पारी पारी 151/3 रन से आगे शुरू की। टीम 106.5 ओवर में 307 रन पर सिमट गई। चेतेश्वर पुजारा ने 71 और अजिंक्य रहाणे ने 70 रन की पारी खेली। ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने 6, मिशेल स्टार्क ने 3 और जोश हेजलवुड ने 1 विकेट लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement