पहला टेस्ट : श्रीलंका ने जिम्बाब्वे पर ली विशाल बढ़त
khaskhabar.com: बुधवार, 02 नवम्बर 2016 11:40 AM (IST)
हरारे। जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे स्पोट्र्स क्लब मैदान पर चल रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन मंगलवार को श्रीलंका ने दूसरी पारी में दिमुथ करुणारत्ने (110) के शतक की बदौलत छह विकेट पर 247 बना लिए हैं और दूसरी पारी के आधार पर 411 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। हालांकि खराब रोशनी के कारण दिन का खेल जल्द ही बंद करना पड़ा और पूरे दिन करीब 59 ओवरों का खेल ही हो सका। जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने शुरुआत तो अच्छी की और पहले सत्र में तीन विकेट हासिल किए, लेकिन धीरे-धीरे उनकी धार मंद पडऩे लगी। दूसरे सत्र में उन्हें दो और तीसरे सत्र में सिर्फ एक विकेट मिला। पहली पारी में 94 रन बनाने वाले कौशल सिल्वा (7) इस बार नहीं चल सके और दिन के सातवें ओवर में 17 के कुल योग पर पवेलियन लौट गए।
कुशल परेरा (17) ने बल्ले से तो ज्यादा योगदान नहीं दिया, लेकिन करुणारत्ने के साथ उन्होंने 55 रनों की अहम साझेदारी जरूर निभाई। कुशल मेंडिस (19) का भी लगभग वही हाल रहा। पहली पारी में नाबाद 110 रन बनाने वाले उपुल थरंगा (1) दूसरा सत्र शुरू होते ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद करुणारत्ने को धनंजय डी सिल्वा (64) का साथ मिला। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी हुई, जिसकी बदौलत श्रीलंकाई टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचा।
यह भी पढ़े :रोहित नं.1 बल्लेबाज, कोहली टॉप-10 में भी नहीं यह भी पढ़े :ऐसी फोटो वायरल, मोनाको की गर्लफ्रेंड ने कहा...