Advertisement
U-17 विश्व कप : फाइनल में आमने-सामने होंगे इंग्लैंड और स्पेन

इसमें इंग्लैंड के फिलिप फोडेन का अहम रोल रहा। शुरुआती मिनटों में ही गोल करते हुए इंग्लैंड ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली थी। मोर्गन गिब्स ने वेस्ले से गेंद को अपने कब्जे में लिया और ब्रिवस्टर को पास दिया। ब्रिवस्टर ने गेंद को गोलपोस्ट की तरफ मारा लेकिन ब्राजीलियाई गोलकीपर ब्राजाओ ने उनकी किक रोक दी, लेकिन ब्रिवस्टर रिबाउंड पर गोल करने में सफल रहे। कुछ देर बाद वेस्ले ने ब्राजील को बराबरी पर ला दिया। पाउलिंहो और वेस्ले की जोड़ी ने ब्राजील के लिए गोल किया। पाउलिंहो ने वेस्ले को क्रॉस पास दिया जिन्होंने रिबाउंड पर गोल करते हुए स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।
बराबरी का स्कोर 18 मिनट तक ही रह सका। बॉक्स के दाहिने छोर से फोडेन ने सीसेग्नोन को गेंद पास की जिन्होंने ब्राजीलियाई खिलाड़ी को छकाते हुए ब्रिवस्टर तक गेंद पहुंचा दी। उन्होंने मौका नहीं गंवाया और इस विश्व कप में अपना छठा दोल दागा। एक मिनट बाद ब्राजील के स्ट्राइकर लिंकन ने गोल करने का मौका गंवा दिया। दूसरे हाफ में ब्राजील ने कुछ मौके गंवाए।
युरी अल्बटरे गोल करने के करीब थे लेकिन गोलकीपर को छका नहीं पाए। वेवेरसन ने इसके बाद लिंकन को पास दिया, लेकिन उनका हेडर गोलपोस्ट के ऊपर से निकल गया। इसी बीच ब्रिवस्टर ने एक और गोल मारकर अपनी टीम की जीत पक्की कर दी। फोडेन ने गेंद इमिले स्मिथ रोवे को दी। रोवे ने ब्रिवस्टर को क्रॉस पास दिया और उन्होंने अपनी हैट्रिक पूरी की।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features



