Advertisement
फीफा अवार्ड घोषित, सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुने गए लुका मोड्रिक
लंदन। क्रोएशिया के फुटबॉल खिलाड़ी लुका मोड्रिक को फीफा के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा गया। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, लंदन में सोमवार रात को फीफा पुरस्कार समारोह का आयोजन हुआ। स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड के 33 वर्षीय मिडफील्डर मोड्रिक ने इस पुरस्कार के लिए अपने पूर्व साथी खिलाड़ी पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और इंग्लिश क्लब लीवरपूल के इजिप्टियन खिलाड़ी मोहम्मद सलाह को पछाड़ा है।
मोड्रिक ने अपने क्लब के साथ लगातार तीसरी बार चैम्पियंस लीग खिताब जीता और क्रोएशिया पहली बार इस साल रूस में हुए फीफा विश्व कप के फाइनल में पहुंची। ब्राजील और ओरलेंडो प्राइड की फॉरवर्ड मार्था ने फीफा की सर्वश्रेष्ठ महिला फुटबॉल खिलाड़ी का पुरस्कार हासिल किया। फ्रांस के कोच दिदिएर देसचाम्प्स को सर्वश्रेष्ठ कोच के पुरस्कार से नवाजा गया।
उनकी टीम ने इस साल फीफा विश्व कप का खिताब हासिल किया। बेहतरीन गोल के लिए सलाह को पुस्कस पुरस्कार से नवाजा गया। उन्होंने प्रीमियर लीग में एवर्टन के खिलाफ यह गोल किया था।
‘पॉल पोग्बा को प्रशंसकों ने गलत समझा’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
खेल
Advertisement