Euro 2020 Qualifying Football Match : France beat Iceland-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 7:51 pm
Location
Advertisement

यूरो क्वालीफाइंग मैच : फ्रांस ने आइसलैंड के खिलाफ दर्ज की आसान जीत

khaskhabar.com : बुधवार, 27 मार्च 2019 12:32 PM (IST)
यूरो क्वालीफाइंग मैच : फ्रांस ने आइसलैंड के खिलाफ दर्ज की आसान जीत
पेरिस। मौजूदा फीफा विश्व कप विजेता फ्रांस ने यूरो 2020 क्वालीफाइंग मैच में यहां आइसलैंड के खिलाफ 4-1 से आसान जीत दर्ज की। इस मैच में इंग्लिश क्लब चेल्सी से खेलने वाले स्ट्राइकर ओलिवियर जिरू ने भी गोल किया। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, जिरू इस गोल के साथ फ्रांस के लिए अंतरराष्ट्रीय मैचों में गोल दागने के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

फ्रांस के लिए मुकाबले का पहला गोल 12वें मिनट में डिफेंडर सैमुअल उमतीती ने हेडर के जरिए दागा। एक गोल की बढ़त बनाने के बाद फ्रांस की टीम मैच में लगातार आगे बढ़ती रही, जबकि आइसलैंड को वापसी का एक भी मौका नहीं मिला। दूसरे हाफ में मेजबान टीम ने तीन गोल किए।

जिरू ने 68वें मिनट में बिंजामन पवार्ड के क्रॉस पर गोल कर अपनी टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। युवा फॉरवर्ड कीलियन एम्बाप्पे भी पीछे नहीं रहे और 10 मिनट बाद गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया। स्पेनिश क्लब एटलेटिको मेड्रिड के लिए मुकाबले का आखिरी गोल 84वें मिनट में एंटोनी ग्रीजमैन ने दागा।

पुर्तगाल ने सर्बिया से खेला ड्रॉ, रोनाल्डो चोटिल

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement